{"_id":"6add0b5bcaf7c2028406008b","slug":"congress-working-president-visits-students-protest-in-delhi-video-goes-viral-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-186605-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिल्ली में छात्रों के धरने में पहुंचे कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिल्ली में छात्रों के धरने में पहुंचे कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, वीडियो वायरल
Sun, 25 Oct 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में जारी छात्रों के धरने को समर्थन देने के लिए सांसद इमरान मसूद पहुंचे। दीवार फांदकर विवि में जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कांग्रेस सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद दिल्ली में छात्रों से मिलने पहुंचे। छात्र संघ चुनावों को बहाल करने की मांग के संबंध प्रदर्शन कर रहे हैं। वायरल वीडियो में वह सांसद इमरान मसूद दीवार का लांघते हुए दिखाए दे रहे हैं। शनिवार को न्यूज एजेंसी को दिए बयान में सांसद इमरान मसूद ने छात्रों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें लागू हैं। छात्र देश का भविष्य है। सरकार बच्चों का भविष्य अंधकारमय मत करें।
छात्रों की आवाज दबाई नहीं जानी चाहिए। छात्रों को अपनी मांग रखने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग कर रहे छात्रों की मांग को ध्यान से सुना जाना चाहिए। कश्मीर के संबंध में लिखे गए नारों पर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। नारे लिखने वालों की जांच होनी चाहिए। यह पूरे आंदोलन को बदनाम करने की साजिश है।