फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fire breaks out in firecracker factory due to short circuit, half a dozen women jumped from second floor, many injured

सहारनपुर: शॉर्ट सर्किट से पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, पहली मंजिल से कूदीं आधा दर्जन महिलाएं, कई घायल

Tue, 26 Apr 2022 02:36 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Apr 2022 02:36 PM IST
सार

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर काम कर रहीं आधा दर्जन महिलाएं जान बचाने के लिए छत से कूद गईं। इनमें कई गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Fire breaks out in firecracker factory due to short circuit, half a dozen women jumped from second floor, many injured
सहारनपुर न्यूज - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में पटाखा फैक्टरी में जेनरेटर को ठीक करते वक्त शॉर्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर काम कर रही महिलाएं तुरंत नीचे पहुंची और छत से कूद गईं, इनमें कई गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ठोकरपुर मे पटाखा फैक्टरी मे जनरेटर को ठीक करते समय शार्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग लग गई।

यह भी पढ़ें: चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, थाने जाकर बोला- पूनम को मारकर आया हूं, गिरफ्तार कर लो
विज्ञापन



फैक्टरी में आग लगते ही ऊंची लपटें ऊपर की और उठने लगी। वहीं दूसरी मंजिल पर काम कर रही महिलाओं में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए महिलाएं छत से कूद गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तकरीबन आधा दर्जन महिलाएं छत से कूदने के कारण घायल हो गईं। बताया गया कि महिला खुशी, पायल, सनौली, रविता, राखी और सीमा घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। पीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री का जनरेटर खराब था जिसे ठीक करते समय निकली चिंगारी से फैक्टरी में आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed