फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fighting over molestation on horse riding, one dead, case registered against four people

Saharanpur: घुड़चढ़ी पर छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, एक की मौत, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Feb 2024 02:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Feb 2024 02:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार देर रात गांव उमरी मजबता में देर रात घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Saharanpur: Fighting over molestation on horse riding, one dead, case registered against four people
घायल महिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बड़गांव थानाक्षेत्र के गांव उमरी मजबता में घुड़चढ़ी के दौरान छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह घायल युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


शनिवार को गांव उमरी मजबता निवासी बाली उर्फ बालेश के बेटे मोहित की शादी थी। गांव में मध्य रात्रि मोहित की घुड़चढ़ी निकल रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान आपस में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी, जिसमें अशीष उर्फ कल्लू (26) पुत्र सेठपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को घायल की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेजा है।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मोहकम, शीशपाल पुत्रगण चुहड सिंह व बोबी, अंकुर पुत्रगण तीरथपाल के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि घटना में महिला सहित दो लोगों के और घायल होने की सूचना मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed