फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: father accused of a murder committed suicide by consuming poison after police take his son into custody

सहारनपुर: बेटे को पुलिस हिरासत में लेने पर हत्यारोपी पिता ने जहर खाकर दी जान, मचा हड़कंप

Thu, 07 Oct 2021 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Oct 2021 12:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक हत्यारोपी ने बेटे को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Saharanpur: father accused of a murder committed suicide by consuming poison after police take his son into custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार देर रात बेटे को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद हत्यारोपी पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि आरोपी के बेटे को पुलिस बुधवार को पूछताछ के लिए थाने ले आई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व नकुड़ कोतवाली के गांव साल्हापुर में भट्टा मजदूर विकास की हत्या के मामले में आरोपी के बेटे को पकड़ कर थाने बैठा लिया था। जिस पर हत्यारोपी ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से पुलिस में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों-विपक्षी दलों में उबाल: शामली में यूपी-हरियाणा बॉर्डर सील, पैदल आवागमन की अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार की शाम गांव साल्हापुर निवासी विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विकास के पिता होमगार्ड गोपाल ने गांव के ही चार लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। 

इसी मामले में आरोपी गोपाल के पुत्र को भी पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई थी।
बुधवार देर रात पुलिस को गोपाल पुत्र नत्थूराम (45 वर्ष) के जहर ख़ाने की सूचना मिली। जिसे परिजन पहले तो नकुड़ के ही किसी डाक्टर के पास ले गए। लेकिन हालत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां गोपाल की मौत हो गई। 


 सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि पुलिस को गोपाल पुत्र नत्थूराम की मौत की सूचना मिली है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed