{"_id":"648956491201bac90900d406","slug":"saharanpur-farmers-fed-up-with-the-power-cuts-sat-on-a-dharna-at-the-powerhouse-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बिजली कटौती से तंग किसान बिजलीघर पर धरने पर बैठे, विद्युत कर्मियों को भी धूप में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बिजली कटौती से तंग किसान बिजलीघर पर धरने पर बैठे, विद्युत कर्मियों को भी धूप में बैठाया
Wed, 14 Jun 2023 11:25 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:25 AM IST
सार
सहारनपुर में बिजली कटौती से तंग आकर किसान धरने पर बैठ गए। इस दौरान धरनारत किसानों ने विद्युत कर्मियों को भी अपने साथ धूप में बैठा लिया। किसान उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
बिजली कटौती।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसानों ने बिजली कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन किया। भयकंर गर्मी के चलते बिजली कटौती को लेकर किसान बड़गांव बिजली घर पर धरने बैठ गये। किसानों ने मौके पर मौजूद विद्युत कर्मियों को अपने बीच कड़ी धूप में बैठा लिया और विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
भयंकर गर्मी में बिजली कटौती के चलते किसान की फ़सले सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इससे गुस्साए कातला, दल्हेडी,मियानगी, चंदपुर,झबीरन के किसानों ने बुधवार को बिजली घर पहुंच कर धरने पर बैठ गये।
विज्ञापन
किसानों ने विद्युत कर्मियों को भी धूप में अपने बीच धरने पर बैठा लिया और मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। किसानों का कहना था कि भीषण गर्मी में सिंचाई न होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सुखने की कगार पर है। निजी नलकूपों पर तीसरे दिन पावर में बिजली सप्लाई हो रही है। उसमें भी घंटों की कटौती से फसलों की सिंचाई करना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर विनोद कुमार, पूर्व प्रधान सोनू राणा , विरेंद्र सिंह, अंनगपाल, पूर्व प्रधान समयसिंह, कुलदीप,नाथी चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाया था। पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझा रही थी लेकिन किसान टस से मस नही हो रहे थे।