{"_id":"6554979f2e98522a84070485","slug":"saharanpur-farmers-closed-the-weighing-center-of-daya-sugar-mill-farmers-are-upset-due-to-non-payment-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: किसानों ने बंद कराए दया शुगर मिल के तोल केंद्र, पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान न होने से खफा हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: किसानों ने बंद कराए दया शुगर मिल के तोल केंद्र, पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान न होने से खफा हैं किसान
Wed, 15 Nov 2023 03:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Nov 2023 03:38 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में गन्ना भुगतान न होने से खफा किसानों ने दया शुगर मिल के आधा दर्जन से ज्यादा गन्ना खरीद केंद्रों पर नारेबाजी करते हुए तोल बंद करा दी। गन्ना भुगतान न करने से किसान चल रहे हैं।
विज्ञापन
तोल बंद कराते किसान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में पिछले साल के गन्ने का बकाया भुगतान न होने से खफा क्षेत्र के किसानों ने दया शुगर मिल के आधा दर्जन से ज्यादा गन्ना खरीद केंद्रों पर नारेबाजी करते हुए तोल बंद करा दी। किसानों ने साफ तौर पर चेताया कि जब तक उनका भुगतान नहीं होता वह मिल के तोल कांटों को नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
बुधवार को गन्ना समिति बेहट के वाइस चेयरमैन अमरदीप राणा, चौधरी भगत सिंह, राजकुमार राणा, कपिल चौधरी, चौधरी प्रवीण कुमार, राम कुमार त्यागी, सियाराम शर्मा, ओमपाल सिंह, रणवीर सिंह आदि किसान इकट्ठे होकर बेहड़ा कला, लखनौती, पुंवारका, आसनवाली, पिंकी, चंदरौली, संभालहेड़ी, बडेढी गांव स्थित दया शुगर मिल के तोल केंद्र पर बारी-बारी से पहुंचे। जहां उन्होंने संबंधित गांव के किसानों के सहयोग से तोल बंद कर दिया। किसानों का कहना था कि जब तक उनका पुराना बकाया मिल भुगतान नहीं करता तब तक वह अपना गन्ना मिल को नहीं देंगे।
विज्ञापन
विकास पुंडीर, चौधरी देवपाल सिंह, मशहूर अहमद, धर्मेंद्र राणा, आजाद राणा, सतीश राणा, रविंदर और अनूप प्रधान का कहना था कि वह बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी से सहारनपुर में मुलाकात करेंगे। जहां वे उनसे अपने गांवों को दूसरे मिल को आवंटित करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
उधर दया शुगर मिल गागलहेडी के महाप्रबंधक धनराज सिंह ने बताया कि जल्द ही किसानों के बकाए का भुगतान किया जाएगा। किसानों से वार्ता कर गतिरोध दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।