फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Farmer Shot Dead in Old Rivalry Incident in Deoband Village Nanhera Aasa

Deoband: रंजिश ने ली जान, खेत जाते वक्त चली गोली, किसान की हत्या से गांव में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति

Sat, 13 Jun 2026 06:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jun 2026 06:17 PM IST
सार

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के नन्हेड़ा आसा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Farmer Shot Dead in Old Rivalry Incident in Deoband Village Nanhera Aasa
Crime - फोटो : stock.adobe

विस्तार

देवबंद। नन्हेड़ा आसा गांव में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश ने एक किसान की जान ले ली। खेत की ओर जा रहे 70 वर्षीय जयपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन

रास्ते में हुई कहासुनी के बाद चली गोली
जानकारी के अनुसार गांव निवासी जयपाल सिंह देर रात अपने घेर से लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक लेकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी प्रीतम कश्यप से उनकी मुलाकात हो गई। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने बंदूक छीनकर गोली चला दी, जिससे जयपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

गांव में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई और आक्रोश फैल गया। स्थिति बिगड़ती देख एसएसपी अभिनंदन सिंह और पुलिस अधीक्षक देहात मयंक पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से वर्चस्व और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है।

खेती के लिए जा रहे थे खेत, चोरियों से बचाव के लिए रखते थे बंदूक
ग्रामीणों ने बताया कि जयपाल सिंह खेतीबाड़ी करते थे और उनके पास लगभग पैंतीस बीघा जमीन है। क्षेत्र में ट्यूबवेल पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण वह रात में बंदूक लेकर खेत की ओर जाते थे। घटना के दिन भी वह इसी उद्देश्य से घर से निकले थे। आरोपी प्रीतम कश्यप के परिवार के दो सदस्य सेना में हैं और उनके पास भी कृषि भूमि है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग गांव से फरार बताए जा रहे हैं।

हत्या का मुकदमा दर्ज, दो टीमें गठित
पुलिस ने मृतक के बेटे ठाठ सिंह की तहरीर पर प्रीतम कश्यप सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में गांव के श्मशान घाट पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed