{"_id":"6aa5469555805fa0390aae70","slug":"saharanpur-fake-rs-20-coins-worth-rs-1-20-lakh-seized-two-arrested-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में 20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार; 1.20 लाख रुपये के सिक्के बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में 20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार; 1.20 लाख रुपये के सिक्के बरामद
Sat, 12 Sep 2026 06:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:31 PM IST
सार
सहारनपुर में शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 20 रुपये के नकली सिक्कों की बड़ी खेप पकड़ी है। करीब 1.20 लाख रुपये के नकली सिक्कों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
10 रुपये के सिक्के
विस्तार
सहारनपुर में पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले की जांच के बीच पुलिस ने अब नकली सिक्कों की खेप भी पकड़ी है। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 रुपये के नकली सिक्कों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक बरामद सिक्कों की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नकली सिक्कों के स्रोत और उन्हें बाजार तक पहुंचाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
आवास विकास कॉलोनी के दो युवक गिरफ्तार
पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप और विपिन को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सिक्के कहां तैयार किए गए और सहारनपुर तक इन्हें कौन पहुंचा रहा था।

चार हजार के नकली सिक्के चलाने पर 400 रुपये कमीशन
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने बताया कि उसे बाजार में चार हजार रुपये के नकली सिक्के चलाने के बदले 400 रुपये कमीशन मिलता था। इस जानकारी के बाद पुलिस को आशंका है कि नकली सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
कितने सिक्के बाजार में पहुंच चुके, जांच जारी
पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने नकली सिक्के बाजार में पहुंचाए जा चुके हैं। इसके अलावा नकली सिक्कों की सप्लाई किन लोगों को की जाती थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर नकली सिक्कों की पूरी सप्लाई चेन सामने आने की उम्मीद है।