फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fake call centre busted, 11 including four women arrested from hotel, were duping foreign national

Saharanpur: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, होटल से चार महिला समेत 11 गिरफ्तार, विदेशी नागरिकों से कर रहे थे ठगी

Fri, 08 Aug 2025 03:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 08 Aug 2025 03:50 PM IST
सार

सहारनपुर में घंटाघर स्थित एक होटल में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़  करते हुए 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Fake call centre busted, 11 including four women arrested from hotel, were duping foreign national
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में घंटाघर स्थित एक होटल में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिका के नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सात पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। उनके पास से 14 लैपटॉप, 11 मोबाइल, पांच हैडफोन, तीन चार्जर और 4900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर कोतवाली व साइबर क्राइम पुलिस को घंटाघर स्थित एक होटल से संदिग्ध गतिविधि होने की जानकारी मिल रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: उम्र 65 की लेकिन मस्ती 25 की, फिट रहने के लिए बुजुर्ग का जज्बा देख आप भी कहेंगे- वाह, मान गए दादा!
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार को पुलिस ने होटल में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। मौके से दिल्ली निवासी रोहित शर्मा, करण सरीन, सोनिया, विक्रम, असम निवासी अलींग दौलगुपुनू, मणिपुर निवासी जसटीन उर्फ जेनगुलीन सिंगसन, सैमुअल, दार्जलिंग निवासी प्रयास, निकिता, नागालैंड निवासी चेनॉयहुन, सायरोनिलिया को पकड़ा। यह सभी पिछले करीब एक महीने से होटल में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अमेरिका के नागरिकों के कंप्यूटर सिस्टम में वायरस युक्त पॉप-अप मैसेज भेजते थे। फिर खुद को टेक्निकल सपोर्ट एजेंट बताकर आई बीम कॉलिंग माइक्रोसिप इनकमिंग एप्लिकेशन के जरिए कॉल करते थे। अल्ट्राव्यूअर नामक सॉफ्टवेयर डाउनलोड कराकर कंप्यूटर का स्क्रीन एक्सेस लेते और झूठे वायरस अलर्ट दिखाते।

इसके बाद ग्राहक को बताया जाता कि उन्होंने प्रतिबंधित वेबसाइटों पर लेन-देन किया है। डराने के बाद उन्हें गूगल प्ले, एप्पल, टारगेट, नाइक जैसे गिफ्ट कार्ड्स खरीदने को मजबूर किया जाता। यह गिफ्ट कार्ड्स मैनेजर अनिरुद्ध व साथी रविंद्र सिंह तक पहुंचाकर रिडीम किए जाते और रुपये वसूले जाते। आरोपी विक्रम के खिलाफ गुरुग्राम के थाना उद्योग नगर में भी केस दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed