Meerut: उम्र 65 की लेकिन मस्ती 25 की, फिट रहने के लिए बुजुर्ग का जज्बा देख आप भी कहेंगे- वाह, मान गए दादा!
65 वर्षीय पूर्व एथलीट योगेंद्र सिंह बिष्ट सर्किट हाउस में टहलने के बजाय नृत्य करके फिट रहते हैं। उनका मानना है कि पसीना बहाना जरूरी है और नृत्य से आनंद व स्वास्थ्य दोनों मिलता है।
विस्तार
मेरठ के सर्किट हाउस में सुबह-शाम लोग टहलते, दौड़ते, खेलते और योग करते दिखाई देते हैं, लेकिन इन सबके बीच एक शख्स सबसे अलग नजर आता है। योगेंद्र सिंह बिष्ट। करीब 65 साल के बिष्ट पूर्व एथलीट रह चुके हैं और आज भी मानते हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।
बिष्ट का कहना है, इस उम्र में भी पसीना बहाना जरूरी है। केवल टहलने से पसीना नहीं आता, इसलिए मैं नृत्य करता हूं। इससे आनंद की अनुभूति होती है और शरीर भी फिट रहता है।
यह भी पढ़ें: Meerut: दामोदर कॉलोनी में बेशुमार कीमती निगम की जमीन बेची, डीएम से कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
उनके नृत्य को देखकर सर्किट हाउस में टहलने वाले कई लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन बिष्ट अपनी धुन में मस्त रहते हैं। उनकी ऊर्जा और उत्साह यह संदेश देते हैं कि फिटनेस के लिए कोई भी उम्र बाधा नहीं होती।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.