फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Explosion in LPG cylinder kept in resort kitchen, one youth killed, another scorched

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: रिसॉर्ट में रखे रसोई गैस सिलिंडर में हुआ विस्फोट, एक युवक की मौत, दूसरा झुलसा

Thu, 07 Oct 2021 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Oct 2021 01:27 PM IST
सार

सहारनपुर में गुरुवार सुबह एक रिसॉर्ट के रसोईघर में रखा गैस सिलिंडर अचानक तेज धमाके साथ फट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Explosion in LPG cylinder kept in resort kitchen, one youth killed, another scorched
गैस सिलिंडर में विस्फोट होने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज सुबह एक रिसॉर्ट की रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर दौड़े और झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार रसोई गैस सिलिंडर से गैस का रिसाव होने के कारण हादसा हुआ है। मृतक के पिता ने रिसोर्ट मालिक के खिलाफ तहरीद दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित गांव चुनहैटी के पास ग्रांट रिसोर्ट है। गुरुवार सुबह रिसॉर्ट के रसोईघर में रखा गैस सिलिंडर अचानक तेज धमाके साथ फट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और झुलसे युवक को अस्पताल भिजवाया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: बेटे को पुलिस हिरासत में लेने पर हत्यारोपी पिता ने जहर खाकर दी जान, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में एक युवक की मौत हुई है। मृतक रजनीश पुत्र रामप्रकाश उम्र 25 वर्ष, निवासी रनडोल, जबकि अनिल पुत्र शिवव्रत थाना जनकपुरी बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। 

रिसोर्ट मालिक के खिलाफ दी
तहरीर पुलिस ने बताया कि रिसोर्ट की रसोई में गैस रिसाव के कारण हादसा हुआ है। युवक रसोई में काम करने गए थे। इसी दौरान सिलिंडर में तेज विस्फोट हो गया। मृतक रजनीश के पिता ने  रिसोर्ट मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed