{"_id":"615ea7c38ebc3e57153b7601","slug":"saharanpur-explosion-in-lpg-cylinder-kept-in-resort-kitchen-one-youth-killed-another-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: रिसॉर्ट में रखे रसोई गैस सिलिंडर में हुआ विस्फोट, एक युवक की मौत, दूसरा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: रिसॉर्ट में रखे रसोई गैस सिलिंडर में हुआ विस्फोट, एक युवक की मौत, दूसरा झुलसा
Thu, 07 Oct 2021 01:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:27 PM IST
सार
सहारनपुर में गुरुवार सुबह एक रिसॉर्ट के रसोईघर में रखा गैस सिलिंडर अचानक तेज धमाके साथ फट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में विस्फोट होने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज सुबह एक रिसॉर्ट की रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर दौड़े और झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार रसोई गैस सिलिंडर से गैस का रिसाव होने के कारण हादसा हुआ है। मृतक के पिता ने रिसोर्ट मालिक के खिलाफ तहरीद दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित गांव चुनहैटी के पास ग्रांट रिसोर्ट है। गुरुवार सुबह रिसॉर्ट के रसोईघर में रखा गैस सिलिंडर अचानक तेज धमाके साथ फट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और झुलसे युवक को अस्पताल भिजवाया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: बेटे को पुलिस हिरासत में लेने पर हत्यारोपी पिता ने जहर खाकर दी जान, मचा हड़कंप
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसे में एक युवक की मौत हुई है। मृतक रजनीश पुत्र रामप्रकाश उम्र 25 वर्ष, निवासी रनडोल, जबकि अनिल पुत्र शिवव्रत थाना जनकपुरी बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
रिसोर्ट मालिक के खिलाफ दी
तहरीर पुलिस ने बताया कि रिसोर्ट की रसोई में गैस रिसाव के कारण हादसा हुआ है। युवक रसोई में काम करने गए थे। इसी दौरान सिलिंडर में तेज विस्फोट हो गया। मृतक रजनीश के पिता ने रिसोर्ट मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।