फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Encounter: rs25 thousand Rewarded Cow Slaughter Accused Shahjan Arrested After Police Encounter

Saharanpur: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Tue, 05 May 2026 10:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 May 2026 10:17 AM IST
सार

सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी शहजान गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन
Saharanpur Encounter: rs25 thousand Rewarded Cow Slaughter Accused Shahjan Arrested After Police Encounter
सहारनपुर में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोकश शहजान को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के अनुसार सोमवार रात देहात कोतवाली पुलिस टीम देवला सरकड़ी खुमार मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ अग्निकांड: कांता ने बचाई 10 लोगों की जान, बेटे और पोती को नहीं बचा सकी; ज्योति को नहीं पता उजड़ गया सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजान निवासी मोहम्मदपुर गाढ़ा थाना जनकपुरी के रूप में हुई है।

तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और लूट के 500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शहजान लूट के एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

कई मामलों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गोकशी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 12 दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed