{"_id":"69a7c19ed867f7faf10296e6","slug":"saharanpur-encounter-between-police-and-cowherds-in-deoband-two-accused-shot-in-the-leg-and-caught-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: देवबंद में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, दो गोली पैर में मारकर पकड़ा आरोपी, दूसरा हो गया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: देवबंद में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, दो गोली पैर में मारकर पकड़ा आरोपी, दूसरा हो गया फरार
Wed, 04 Mar 2026 10:54 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:54 AM IST
सार
देवबंद-मंगलौर मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। बाइक पर आते दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में देवबंद का गोकश आशु पैर में गोलियां लगने पर पकड़ा गया। दूसरा आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी दानिश फरार हो गया।
विज्ञापन
पकड़ा गया गोकश आशु।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवबंद के हाशिमपुरा गांव में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वांछित गोकश आशु उर्फ आस मोहम्मद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई में उसे दो गोली लगी हैं, जबकि उसका साथी फरार जो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गोली लगने से घायल हुए आशु के विरुद्ध जनपद सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में एनडीपीएस व गोकशी के तीन मामले दर्ज हैं। देवबंद क्षेत्र के फुलास अकबरपुर गांव का रहने वाला आशु कई मामलों में वांछित चल रहा था। मंगलवार देर रात पुलिस टीम अकबरपुर गढ़ी रजवाहे की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी, इस दौरान बाइक पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पीछा करने के दौरान उनकी बाइक हाशिमपुरा रजवाहे की पुलिया पर फिसल गई। पुलिस ने पकड़ने के प्रयास किया तो उन्होंने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की और से की गई जवाबी कार्रवाई में आशु को पैर में दो गोली लगी हैं। उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी दानिश है, जिसकी तलाश की जा रही है।