फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Election Result 2022 Saharanpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

मतगणना स्थल पर लगाए जाएं जैमर: सुधीर पंवार

Thu, 10 Mar 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Election Result 2022 Saharanpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
सहारनपुर। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जिले के प्रभारी डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि मतगणना स्थल पर जैमर लगाए जाएं। जिससे ईवीएम में कोई गड़बड़ी ना हो सके। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की कवायद है। इसमें आम जनता के साथ ही मीडिया और ईमानदार अधिकारियों को भी साथ आना होगा। उन्होंने एक्जिट पोल को मनोरंजन का साधन करार दिया।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर डॉ. सुधीर पंवार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह सिर्फ मतगणना को सही तरीके से कराने की ही नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। जिस प्रकार बनारस में ईवीएम और बरेली में मतपत्र पकड़े गए हैं। इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना अभिकर्ताओं को कानूनी सलाह देने लिए समाजवादी अधिवक्ता सभा के दो सदस्य हर विधानसभा सीट के लिए नियुक्त किए गए हैं। इस समय सबसे बड़ा सवाल मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होने देनेे का है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मतगणना स्थल के पास रहने से कोई हंगामा नहीं होगा। लेकिन यदि गड़बड़ी का प्रयास हुआ तो डटकर विरोध होगा।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक संजय गर्ग, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. धर्मसिंह सैनी, पूर्व विधायक इमरान मसूद, पूर्व विधान परिषद सदस्य उमर अली खान एवं आशु मलिक, प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसेन, जिलाध्यक्ष डॉ. रागिब अंजुम, प्रत्याशी विवेककांत, कार्तिकेय राणा, जिला प्रवक्ता फैसल सलमानी, इंतखाब आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed