Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Private schools should be given the freedom to decide on holidays: Dr. Ashok

निजी स्कूलों को छुट्टियां तय करने की मिले छूट : डॉ. अशोक

Tue, 17 Nov 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Private schools should be given the freedom to decide on holidays: Dr. Ashok
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि निजी स्कूलों को छुट्टियां तय करने की छूट मिलनी चाहिए। क्षेत्र में विशेष समुदाय की आबादी के मुताबिक त्योहारों में अवकाश की छुट मिलनी चाहिए। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।

नकुड़ रोड स्थित सरस्वती ज्ञान कलश पब्लिक स्कूल में सोमवार को संगठन की बैठक हुई। मास्टर जनक सिंह की अध्यक्षता और मास्टर आदेश कुमार के संचालन में हुई बैठक में डॉ. मलिक ने कहा कि नवंबर में अधिक छुट्टियां होने से पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। पीईटी परीक्षा और शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान कुछ ही स्कूलों को केंद्र बनाया गया, लेकिन छुट्टियां पूरे जिले के स्कूलों में कर दी गईं।
विज्ञापन

दीपावली पर भी एक सप्ताह से अधिक अवकाश रहा। ऐसे में सभी स्कूलों को एक साथ बंद करने के बजाय क्षेत्र के अनुसार छुट्टियां तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत निशुल्क पढ़ने वाले बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति भी कई स्कूलों को पूरी नहीं मिली है। वर्ष 2016 से लंबित भुगतान कराया जाए। बैठक में अरविंद शर्मा, वीरेंद्र पवार, अमजद अली, गुरु आलम, दिनेश तोमर, महिपाल सिंह आदि शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed