{"_id":"67570f579a11ffe5e1092078","slug":"saharanpur-eighth-class-student-molested-an-innocent-class-four-student-in-the-bathroom-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: आठवीं के छात्र ने चौथी के बच्चे के साथ किया कुकर्म, दर्द हुआ तो बताया... साथ में मां भी रोने लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: आठवीं के छात्र ने चौथी के बच्चे के साथ किया कुकर्म, दर्द हुआ तो बताया... साथ में मां भी रोने लगी
Mon, 09 Dec 2024 09:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 09 Dec 2024 09:14 PM IST
सार
मासूम बच्चा घर पहुंचा तो डर के मारे कुछ नहीं बताया। जब उसे दर्द हुआ तो रोते हुए मां को सारी बात बताई। मां का कहना है कि स्कूल के बाथरूम में इतनी बड़ी घटना हो गई, स्कूल के जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़गांव कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ने वाले नौ वर्षीय मासूम से कुकर्म का मामला सामने आया है। कक्षा आठ में पढ़ने वाले 14 वर्षीय किशोर ने ही स्कूल के शौचालय में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना बीते 25 नवंबर की है, लेकिन डर के मारे पीड़ित ने किसी को कुछ नहीं बताया। परिजनों ने बताया कि कुकर्म की घटना के चार दिन बाद बेटे को प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस होने लगा। जब उसने अपनी मां से इसका जिक्र किया तो उसने बेटे से पूछा। उसने रोते हुए अपने साथ घटी पूरी घटना बता दी। बच्चे के साथ कुकर्म का पता चलते पर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद सोमवार को पीड़ित ने अपनी मां के साथ स्कूल पहुंचकर आरोपी छात्र की पहचान कराई। पीड़ित के परिजनों की शिकायत कर पुलिस से केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि उसका बच्चा काफी डरा हुआ है। अब वो स्कूल जाने से भी घबरा रहा है। वह स्कूल नहीं जाना चाहता है। बच्चे का कहना है कि यदि वह वहां गया तो दोबारा उसके साथ वही कुछ होगा। मां ने कहा कि स्कूल में इतनी बड़ी घटना हो गई और स्कूल प्रशासन के लोग सोते रह गए, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।