फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Eight-year-old boy struck by a car during the bride's departure; dies while taken to the hospital.

सहारनपुर: विदाई के वक्त बरात में आई कार की चपेट में आया आठ साल का बालक, अस्पताल ले जाते समय मौत

Fri, 09 Oct 2026 12:08 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 09 Oct 2026 12:08 AM IST
सार

लखनौती में अब्बास के घर शादी के बाद विदाई का माहौल था। तभी वहां से गुजर रहा अर्श एक कार की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। कार किसकी थी और कौन चला रहा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Eight-year-old boy struck by a car during the bride's departure; dies while taken to the hospital.
अर्श की फाइल फोटो। एकत्र लोग और मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनौती के मोहल्ला कुरैशियान में बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह के बीच हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी में बेटी की विदाई के दौरान आठ वर्षीय बालक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए करनाल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

लखनौती निवासी सलमान का आठ वर्षीय बेटा अर्श घर से परचून की दुकान पर खाने का सामान लेने के लिए निकला था। इसी दौरान पड़ोस में अब्बास के घर शादी समारोह चल रहा था। बरात आने के बाद शादी की रस्में पूरी हो चुकी थीं और बेटी की विदाई की तैयारी चल रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इसी दौरान अर्श भी वहां पहुंच गया। विदाई के दौरान वह एक कार की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का कहना है कि समारोह में डीजे और पटाखों के साथ बुलेट से भी पटाखे छोड़े जा रहे थे। तेज आवाज और भीड़ के कारण कुछ समय तक हादसे की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
 
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में अर्श को लखनौती से करनाल के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर आगे रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 

चाचा दानिश कुरैशी ने बताया कि अर्श घर से खाने का सामान लेने के लिए निकला था। पड़ोस में शादी समारोह के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed