{"_id":"69f1e8279684467369079f8d","slug":"saharanpur-e-rickshaw-overturns-due-to-dog-coming-in-front-lkg-student-dies-after-being-buried-under-him-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, नीचे दबकर एलकेजी के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, नीचे दबकर एलकेजी के छात्र की मौत
Wed, 29 Apr 2026 04:45 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:45 PM IST
सार
छह साल का अरमान अपने बड़े भाई हम्माद के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर स्कूल जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिलकाना रोड पर कुत्ता सामने आने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबने से एलकेजी छात्र अरमान की मौत हो गई, जबकि अन्य छात्रों को हल्की चोट आई, जिन्हें कुछ देर बाद घर भेज दिया गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
गांव दाबकी गुर्जर निवासी काका चौधरी के छह वर्षीय बेटे अरमान का हाल ही में चिलकाना रोड स्थित सेंट मेरी एकेडमी में दाखिला हुआ था। बुधवार सुबह गांव हौजरी माजरा निवासी ई-रिक्शा चालक अफजाल रोजाना की तरह बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा था। गांव से निकलते ही चिलकाना रोड पर ई-रिक्शा के सामने कुत्ता आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक ने ई-रिक्शा को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। इसके बाद राहगीरों ने ई-रिक्शा सीधा कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। अरमान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी जांच की। पिता का कहना है कि उसी रिक्शा में अरमान का बड़ा भाई हम्मार भी सवार था, जो सुरक्षित है। अन्य बच्चे भी ठीक हैं।
भाइयों में दूसरे नंबर का था अरमान
पिता काका ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अरमान का दाखिला कराया था। तीन बेों में सबसे बड़ा हम्माद, दूसरे नंबर का अरमान और तीसरे नंबर पर दो साल का मोहम्मद शमी है। पिता ने बताया कि बिना किसी कानूनी कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
पिता काका ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अरमान का दाखिला कराया था। तीन बेों में सबसे बड़ा हम्माद, दूसरे नंबर का अरमान और तीसरे नंबर पर दो साल का मोहम्मद शमी है। पिता ने बताया कि बिना किसी कानूनी कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
ये बोले सीओ
चिलकाना रोड पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गई थी, जिसके नीचे दबने से एक बच्चे की मौत हुई है। इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। परिजन बिना कार्रवाई के शव साथ ले गए।
- मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
चिलकाना रोड पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गई थी, जिसके नीचे दबने से एक बच्चे की मौत हुई है। इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। परिजन बिना कार्रवाई के शव साथ ले गए।
- मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय