{"_id":"67a065068387e2b12c08001f","slug":"saharanpur-due-to-wheel-breakage-the-front-part-of-the-crane-fell-on-the-tempo-there-was-screams-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पहिया टूटने से क्रेन का अगला हिस्सा टेंपो पर गिरा, मची चीखपुकार, कई लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पहिया टूटने से क्रेन का अगला हिस्सा टेंपो पर गिरा, मची चीखपुकार, कई लोगों की हालत गंभीर
Mon, 03 Feb 2025 01:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:29 PM IST
सार
हादसे के बाद घायल सवारियां टेंपो में फंस गईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को मशक्कत के बाद निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद टेंपो की हालत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर मनिहारान में रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन पुल पर गार्टर रख रही क्रेन का पहिया टूटने से अगला हिस्सा टेंपो पर गिर गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सवारियों को टेंपो से निकाला और अस्पतालों में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग और जांच करने पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
हादसा सोमवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। रामपुर मनिहारान में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माणाधीन पुल पर क्रेन से गार्टर रखे जा रहे थे। इसी दौरान क्रेन का अगला हिस्सा रामपुर मनिहारान से सहारनपुर की ओर जा रहे टेंपो पर गिर गया। इससे टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। टेंपो चालक समेत कई सवारी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने टेंपो से सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई सवारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पता लगते ही एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी जांच कर रहे हैं। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।