फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Due to rain, rivers swelled, tractor-trolley washed away in flood of water, temporary dam broken

Saharanpur: बारिश के कारण नदियों में आया उफान, पानी के सैलाब में बही ट्रैक्टर-ट्रॉली, अस्थायी बांध भी टूटा

Thu, 03 Jul 2025 07:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 03 Jul 2025 07:34 PM IST
सार

शाकंभरी, बादशाहीबाग, शफीपुर, खुवासपुर व शाहपुर गाडा आदि नदियों में उफान आ गया। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। गांवों के अंदर पानी भरने का खतरा है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Due to rain, rivers swelled, tractor-trolley washed away in flood of water, temporary dam broken
शाहपुर गाड़ा नदी के रपटे पर पानी उतरने का इंतजार करते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवालिक पहाड़ियों पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते शाकंभरी, बादशाहीबाग, शफीपुर, खुवासपुर व शाहपुर गाडा सहित सभी नदियों में दोपहर के समय अचानक पानी का सैलाब आ गया। शाहपुर गाड़ा नदी के बहाव में तो एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी बह गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

 

Saharanpur: Due to rain, rivers swelled, tractor-trolley washed away in flood of water, temporary dam broken
शाहपुर गाड़ा रपटे पर नदी में बहती ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते कई गांवों का संपर्क घंटों तक तहसील मुख्यालय से कटा रहा। गांव जाटोंवाला में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कालेज पर बने पुल पर गांव की तरफ पानी की रोक के लिए बनाया गया अस्थायी बांध भी पानी की तेज धार में बह गया। इससे गांव की आबादी में पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शिवालिक पहाड़ियों से अलर्ट के बाद सायरन बजाकर श्रद्धालुओं को अलर्ट कर दिया। भूरादेव बाढ़ चौकी पर तैनात पुलिस से श्रद्धालुओं को भवन की तरफ न आने ले लिए सचेत कर दिया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक लिया। पुलिस ने एक घंटा तक श्रद्धालुओं को रोके रखा और पानी कम होने पर ही मां के दर्शनों को जाने दिया। गांव शफीपुर नदी, बादशाहीबाग नदी, पाडली नदी में भी पानी का तेज सैलाब आया। गांव शाहपुर गाडा के किनारे पर राहगीर कई घंटे तक नदी पार करने के लिए पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। गांव खुवासपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग की नदी गांव मगनपुरा, जानीपुर, रहणा, हिन्दुवाला, डाडल व बादशाहीबाग आदि कई गांवों का संपर्क घंटों एक दूसरे से कटा रहा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed