फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Driver dies after falling from the roof of a moving bus

saharanpur: चलती बस की छत से गिरकर चालक की माैत, घर पहुंचने से पहले ही पहुंच गई माैत की खबर

Tue, 17 Sep 2024 11:57 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Sep 2024 11:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक को बस की छत पर बैठकर सफर करना महंगा पड़ गया। चलती बस की छत से गिरकर चालक की माैत हो गई

विज्ञापन
Saharanpur: Driver dies after falling from the roof of a moving bus
बस की छत से गिरकर माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर चलती बस की छत से गिरकर दूसरी बस के चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


हादसा सोमवार की रात करीब 10 बजे हुआ। बेहट कस्बे के मोहल्ला सड़कपार निवासी फैजान (42) पुत्र इदरीश अब्बासी सहारनपुर-विकासनगर रूट पर प्राइवेट बस चलाता था। सोमवार की रात वह सहारनपुर से घर आने के लिए विकासनगर जा रही बस की छत पर बैठ लिया।
विज्ञापन


बेहट-कसलिया के बीच वन विभाग की नर्सरी के पास  फैजान अचानक बस की छत से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फैजान को सीएचसी बेहट ले गई, जहां  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, जो शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने लगे, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed