फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: dogs attacked, more than eighty sheep died, feefteen injured

Saharanpur: खूंखार कुत्तों ने किया हमला, 83 भेड़ों की मौत, 73 दहशत से मरीं, 15 गंभीर घायल

Mon, 11 Mar 2024 10:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाल, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Mar 2024 10:39 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान आवारा कुत्तों एक भेड़ों के बाड़े को निशाना बनाया। कुत्तों के हमले में 83 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि पंद्रह घायल हो गईं। बताया गया कि 73 भेड़ें दहशत से मरी थीं।

विज्ञापन
Saharanpur: dogs attacked, more than eighty sheep died, feefteen injured
भेंड़ों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान सांई धाम कॉलोनी में रविवार की रात आवारा खूंखार कुत्तों के झुंड ने एक बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला कर दिया, जिसमें 83 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 15 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हुई। पशु चिकित्सकों की टीम ने घायल भेड़ों का उपचार किया। तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। विधायक देवेंद्र निम ने भेड़ों के मालिक को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि 73 भेड़ों की दहशत में मौत हुई है।

विज्ञापन


भेड़ पालक राजेंद्र पाल ने बताया कि रविवार की रात साढ़े तीन बजे 12 से अधिक कुत्तों के झुंड ने बाड़े में कूदकर भेड़ों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वह जाग गए। वह बाड़े में पहुंचे तो कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

 

इसके बाद पड़ोसियों को जगा कर उसने कुत्तों को भगाया। कुत्तों के हमले में उसकी 83 भेड़ों की मौत हो गईं और 15 भेड़ें गंभीर घायल हो गई। पीड़ित का कहना है कि एक भेड़ की कीमत 15000 रुपये है। उसे 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। भेड़ पालक व कॉलोनी के लोगों ने कुत्तों को पकड़वाने और प्रशासन तथा विधायक से पीड़ित की आर्थिक सहायता देने की मांग की।

दहशत में चली गई जान
तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित से जानकारी ली। पशु चिकित्सा अधिकारी संजय चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर जांच की गईं है। बाड़े में 110 भेड़ें थीं। इनमें दस भेड़ों को कुत्तों ने नोच कर मारा है, जबकि बाकी 73 भेड़ें दहशत से मरी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट इसका खुलासा हुआ है, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
 

जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान
घटना का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने एसडीएम रामपुर मनिहारान मानवेंद्र सिंह से फोन पर मामले की जानकारी लेकर पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने के निर्देश लिए। इसके साथ ही विधायक देवेंद्र निम ने भी भेड़ पालक को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
 
पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। -राधेश्याम शर्मा, तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed