फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur division tops the state in stamp duty income

स्टाम्प शुल्क आय में सहारनपुर मंडल प्रदेश में अव्वल

Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur division tops the state in stamp duty income
सहारनपुर। लक्ष्य के सापेक्ष आय प्राप्त करने में सहारनपुर मंडल का स्टांप एवं निबंधन विभाग प्रदेश में अव्वल साबित हुआ है। मई महीने की रिपोर्ट के अनुसार सहारनपुर मंडल ने दिए गए लक्ष्य की 100.8 प्रतिशत आय प्राप्त की है। बस्ती मंडल का प्रदेश में दूसरा और विंध्याचल मंडल का तीसरा स्थान रहा है।
विज्ञापन

स्टांप एवं पंजीयन विभाग को राजस्व प्राप्त करने के लिए वार्षिक के साथ ही मासिक लक्ष्य भी दिया जाता है। विभाग स्टांप शुल्क, पंजीयन शुल्क, कोर्ट फीस और स्टांप चोरी आदि मामलों में लगाए गए जुर्माना आदि से आय प्राप्त करता है। सहारनपुर मंडल को मई महीने के लिए 76.88 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया था, जबकि मंडल ने मई महीने में 77. 48 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की है। जो लक्ष्य के मुकाबले 100.8 प्रतिशत बैठता है। इसमें सबसे अधिक योगदान शामली, दूसरे स्थान पर सहारनपुर जनपद और तीसरे पर मुजफ्फरनगर का रहा है। उप महानिरीक्षक निबंधन आरपी सिंह ने बताया कि स्टांप एवं निबंधन विभाग को जो भी राजस्व प्राप्त होता है उसका डाटा ऑनलाइन होता है। इसमें पूरे प्रदेश का डाटा होता है। मई महीने के ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार सहारनपुर मंडल ने लक्ष्य के 100.8 प्रतिशत आय प्राप्त की है। जो लक्ष्य के सापेक्ष प्रदेश में सबसे अधिक है।
विज्ञापन

लक्ष्य के मुकाबले प्राप्त राजस्व
- शामली- 113.3 प्रतिशत
- सहारनपुर- 101.7 प्रतिशत
- मुजफ्फरनगर- 95.4 प्रतिशत
सर्वाधिक आय प्राप्त करने वाले पांच मंडल
मंडल आय
सहारनपुर 100.8 प्रतिशत
बस्ती 100.4 प्रतिशत
विंध्याचल 94.7 प्रतिशत
गोरखपुर 92.9 प्रतिशत
चित्रकूट 92.8 प्रतिशत
नोट: निबंधन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed