फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur division tops in resolving complaints on IGRs portal

Saharanpur News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर मंडल अव्वल

Sun, 12 Oct 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur division tops in resolving complaints on IGRs portal
सहारनपुर। जनसुनवाई शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस पोर्टल) पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सहारनपुर मंडल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि सितंबर 2025 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंडल में तीन जिले हैं। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली है। इन जिलों ने जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन और आरजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और विधिक निस्तारण में सफलता हासिल की। आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतें सीधे शासन स्तर तक जाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित इस प्रणाली में न केवल समय से जवाबदेही तय होती है, बल्कि शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता भी जांची जाती है।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल को मिली यह सफलता शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने का परिणाम है। डीआईजी अभिषेक सिंह ने सभी जिलों के प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकातयों को गंभीरता से लें। उनका उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए, ताकि जनता का विश्वास कायम रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed