फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur division tops in health services, district's third place

स्वास्थ्य सेवाओं में सहारनपुर मंडल अव्वल, जिले का स्थान तीसरा

Sat, 30 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur division tops in health services, district's third place
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने में सहारनपुर मंडल प्रदेश में अव्वल रहा है, जबकि जिले का स्थान तीसरा है। वरीयता सूची दो दिन पहले ही जारी की।
विज्ञापन

यूपी हेल्थ डैश बोर्ड के 14 सूचकांकों पर जनपदों की रैंकिंग जारी की। इस आधार पर वरीयता सूची तैयार की। इनमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी कार्य हैं। इनमें प्रसव, प्रसव के बाद कितने बच्चे स्वस्थ हैं और कितने मृत पैदा हुए या पैदा होते ही दम तोड़ दिया। बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण, महिलाओं और बच्चों की एचआईवी जांच, टीबी नोटिफिकेशन दर, परिवार नियोजन, होम बेस उपचार आदि हैं। साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं कार्यकारी समिति की बैठकों के कार्यवृत्त की गुणवत्ता पर जनपदों की वरीयता सूची को आधार बनाते हुए ओवरऑल इंडेक्स वैल्यू की गणना की। इसी इंडेक्स वैल्यू के आधार पर जनपद एवं मंडल की वरीयता सूची तैयार की। इसमें सहारनपुर मंडल 0.53 स्कोर के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है, जबकि प्रदेश की वरीयता सूची में सहारनपुर जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed