फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Development Authority sealed five constructions

सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने पांच निर्माण सील किए

Thu, 13 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Development Authority sealed five constructions
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों पर पांच अवैध निर्माणों को सील किया। यह निर्माण किशनपुरा, अंबाला रोड, सदर कोतवाली मार्ग और पुल खुमरान के पास हुए थे।
विज्ञापन

किशनपुरा में एक महिला के द्वारा घंटाघर मार्ग पर भूतल पर सौ गज में नीव खोदकर कार्य शुरू कराया गया है। इसी महिला के द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कराया गया है। दोनों निर्माणों को सील किया गया। एक अन्य महिला के द्वारा अंबाला रोड पर गंगोह बस अड्डे के पास 800 वर्ग गज भूखंड पर 24 दुकानों का निर्माण किया गया है। निर्माण को सील किया गया है। पुल खुमरान के पास शंकर मंडी में एक व्यक्ति के द्वारा मानचित्र के विपरीत व्यवसायिक निर्माण किया गया है। इस निर्माण को भी सील किया गया। एक व्यक्ति के द्वारा सदर कोतवाली मार्ग पर बेसमेंट में स्लैब डालकर आठ आरसीसी कॉलम खड़े किए गए हैं। उक्त निर्माण को भी बृहस्पतिवार को सील किया गया। कार्रवाई करने वालों में रोहित कुमार, विजयपाल सिंह, शील कुमार जैन, विजेंद्र गुप्ता, हरिओम गुप्ता, अमरनाथ, विश्वास कुमार शर्मा, लाल बहादुर, मदनपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed