{"_id":"6a0b6c2fe0f65c2ba505db78","slug":"saharanpur-dehradun-bus-journey-becomes-cheaper-fare-cut-by-nine-rupees-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175688-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहारनपुर-देहरादून का बस सफर सस्ता, नौ रुपये की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहारनपुर-देहरादून का बस सफर सस्ता, नौ रुपये की कटौती
Tue, 19 May 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 19 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर से देहरादून का सफर सस्ता हो गया है। परिवहन निगम ने सर्वे के बाद किलोमीटर कम होने पर किराए में नौ रुपये की कटौती कर दी है। अब यात्रियों को 124 रुपये के बजाय 115 रुपये का टिकट मिलेगा। किराया कम होने से यात्रियों को राहत मिली है।
परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो में करीब 250 बसों का बेड़ा है। डिपो की बसें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब राज्य के जिलों में जाती हैं। सबसे ज्यादा बसें सहारनपुर से देहरादून के लिए ही संचालित होती हैं। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।
इसके बाद परिवहन निगम की टीम ने सहारनपुर-देहरादून मार्ग का सर्वे किया। सर्वे के दौरान पता चला कि पहले सहारनपुर से देहरादून की दूरी 70 किलोमीटर थी, जो एक्सप्रेसवे बनने के बाद दूरी छह किलोमीटर घटकर 64 किलोमीटर हो गई है। यह दूरी मोहंड से आगे कम हुई है। इसी के चलते परिवहन निगम ने सहारनपुर-देहरादून का किराया कम करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
अब सहारनपुर से देहरादून का टिकट 115 रुपये का बन रहा है। पहले किराया 124 रुपये था, जिसमें नौ रुपये की कटौती की गई है।