फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur dabish for arresting of BSP leader Noman Masood but he was not found

UP: हाथ नहीं आया बसपा नेता नोमान मसूद, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस, राजस्व टीम पर की थी फायरिंग

Wed, 10 May 2023 07:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 May 2023 07:30 PM IST
सार

Saharanpur News : पुलिस ने बसपा नेता नोमान मसूद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन, वह हाथ नहीं आया। बताया गया कि बसपा नेता ने राजस्व टीम पर फायरिंग की थी।

विज्ञापन
Saharanpur dabish for arresting of BSP leader Noman Masood but he was not found
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गंगोह के बिहारीगढ़ थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में बसपा नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके आवास पर दबिश दी। नोमान के न मिलने पर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ा निवासी ग्रामीण दीप सिंह पुत्र ज्योति सिंह ने गंगोह के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद और पहल सिंह के खिलाफ बिहारीगढ़ कोतवाली में हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


दीप सिंह का आरोप है कि गंगोह निवासी नोमान मसूद ने गांव के जंगल में उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। उसने दो माह पहले एसडीएम बेहट को प्रार्थना पत्र देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। एसडीएम बेहट ने जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व टीम को भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: भाजपा प्रत्याशी के घर पर पथराव, चपेट में आया वायुसेना के जवान का भी मकान, जानें- पूरा मामला

आरोप है कि राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करने आई थी। वह भी वहीं पर था। इसी दौरान नोमान मसूद और पहल सिंह ने पैमाइश का विरोध करते हुए उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की नियत से उस पर और राजस्व टीम पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में वो और राजस्व टीम बाल-बाल बचे थे।

यह भी पढ़ें: Bijnor Crime: युवक को अगवा कर मांगी ढाई लाख की फिरौती, पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी

कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि उक्त मामले में नोमान मसूद को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को बिहारीगढ़ कोतवाली प्रभारी बीनू सिंह ने गंगोह पुलिस के साथ नोमान मसूद के आवास पर दबिश दी लेकिन वह वहां नहीं मिले। उनके पुत्र हमजा मसूद को जांच के सहयोग करने की बात कहकर पुलिस वहां से लौट आई। दबिश में गंगोह कोतवाल प्रभाकर कैंतुरा और वरिष्ठ इंस्पेक्टर राजकुमार भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed