{"_id":"6273f24fd13cc917b72b6ca6","slug":"saharanpur-cyber-cases-97-thousand-rupees-return-in-six-bank-account-by-police-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाल की कार्रवाई: खातों में वापस आए रुपये, साइबर ठगों के निशाने पर आए थे ये 10 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाल की कार्रवाई: खातों में वापस आए रुपये, साइबर ठगों के निशाने पर आए थे ये 10 लोग
Thu, 05 May 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 05 May 2022 09:20 PM IST
सार
साइबर ठगों का शिकार हुए छह लोगों के खातों में रुपये वापस आ गए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बीते दस दिनों में तरह-तरह के झांसे देकर छह लोगों के खाते से उड़ाए 97,850 रुपये साइबर थाना पुलिस ने पीड़ितों के खातों में वापस कराए है, जबकि किसी भी साइबर अपराधी को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बीते दस दिनों में पंकज कुमार निवासी गांव शाहपुर के खाते से पांच हजार, सौरभ निवासी उत्तम विहार के खाते से 15 हजार रुपये, साक्षी कर्णवाल निवासी नंद वाटिका के खाते से 14 हजार, राहुल राठौड़ गांव साल्हापुर के खाते से 35 हजार, हुसैन निवासी बिहारीगढ़ 20 हजार और रूद्र प्रताप निवासी इंद्रा कॉलोनी के खाते आठ हजार रुपये उड़ाए जाने की शिकायत साइबर थाना पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने चार युवतियों संग युवकों को पकड़ा, सामने आई ये बड़ी बात
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक अधिकारियों से संपर्क कर सभी पीड़ितों का पैसा उनके खाते में वापस कराया है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि साइबर अपराधियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरें: ड्रग्स माफिया का आलीशान बंगला कुर्क, बसपा पूर्व मंत्री याकूब के घर चस्पा नोटिस, पढ़िए पूरा अपडेट