फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Cyber Cases: 97 thousand rupees return in six bank account by police action

कमाल की कार्रवाई: खातों में वापस आए रुपये, साइबर ठगों के निशाने पर आए थे ये 10 लोग

Thu, 05 May 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 May 2022 09:20 PM IST
सार

साइबर ठगों का शिकार हुए छह लोगों के खातों में रुपये वापस आ गए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा कर रही है।

विज्ञापन
Saharanpur Cyber Cases: 97 thousand rupees return in six bank account by police action
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बीते दस दिनों में तरह-तरह के झांसे देकर छह लोगों के खाते से उड़ाए 97,850 रुपये साइबर थाना पुलिस ने पीड़ितों के खातों में वापस कराए है, जबकि किसी भी साइबर अपराधी को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।  

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बीते दस दिनों में पंकज कुमार निवासी गांव शाहपुर के खाते से पांच हजार, सौरभ निवासी उत्तम विहार के खाते से 15 हजार रुपये, साक्षी कर्णवाल निवासी नंद वाटिका के खाते से 14 हजार, राहुल राठौड़ गांव साल्हापुर के खाते से 35 हजार, हुसैन निवासी बिहारीगढ़ 20 हजार और रूद्र प्रताप निवासी इंद्रा कॉलोनी के खाते आठ हजार रुपये उड़ाए जाने की शिकायत साइबर थाना पुलिस को मिली थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने चार युवतियों संग युवकों को पकड़ा, सामने आई ये बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक अधिकारियों से संपर्क कर सभी पीड़ितों का पैसा उनके खाते में वापस कराया है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि साइबर अपराधियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरें: ड्रग्स माफिया का आलीशान बंगला कुर्क, बसपा पूर्व मंत्री याकूब के घर चस्पा नोटिस, पढ़िए पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed