फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Criminal carrying reward of Rs 25 thousand arrested, injured in police encounter

Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ा गया 25000 का इनामी बदमाश

Wed, 21 Feb 2024 09:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Feb 2024 09:19 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में महिला को गोली मारने के मामले में चल रहा वांछित बीती रात फतेहपुर और बिहारीगढ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धरा गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Criminal carrying reward of Rs 25 thousand arrested, injured in police encounter
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर के छुटमलपुर में फतेहपुर और बिहारीगढ़ पुलिस ने बीती रात दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर गांव मीरपुर के पास मुठभेड़ के बाद 25000 के इनामी बदमाश नकुड़ के बीरखेड़ी गांव निवासी कादिर को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ लिया। कादिर नकुड़ के गांव टिडोली में महिला को गोली मारने के मामले में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि फतेहपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बीती रात अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर छुटमलपुर और बिहारीगढ़ के बीच शाकुंभरी कालेज के पास वांछित अपराधी की धरपकड़ हेतु चैकिंग कर रहे थे। तभी मोटरसाकिल पर आते एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने रूकने का ईशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बिहारीगढ की तरफ भागने लगा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष फतेहपुर द्वारा तत्काल बिहारीगढ पुलिस को सूचना देते हुए बदमाश का पीछा किया गया तो मीरपुर के पास बदमाश स्वयं को दोनो ओर से पुलिस से घिरा देख आम के बाग में छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम द्वारा बदमाश को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया तो बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे बदमाश को बायें पैर में गोली लगने के बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।  


घायल बदमाश कादिर पुत्र मदन उर्फ इरशाद निवासी बीरखेडी थाना नकुड को उपचार हेतु चिकित्सालय भर्ती कराया गया। कादिर के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा, मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed