{"_id":"628f93bfa9ad6557170614ce","slug":"saharanpur-crime-news-thieves-have-stolen-donation-boxes-from-buddha-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बुद्ध विहार में दिनदहाड़े वारदात, दानपात्र उखाड़ ले गए चोर, पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बुद्ध विहार में दिनदहाड़े वारदात, दानपात्र उखाड़ ले गए चोर, पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग
Thu, 26 May 2022 08:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 May 2022 08:21 PM IST
सार
सहारनपुर में चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे डाला। चोर बुद्ध विहार का दानपात्र उखाड़ ले गए। वहीं बुद्ध विहार संचालक ने पुलिस से जल्द से जल्द खुलासा करने करने की मांग की है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के नागल माफी में स्थित जेतवन अनाथ पिंडक बुद्ध विहार का दानपात्र चोर उखाड़कर ले गए। दानपात्र करीब पांच वर्ष से खोला नहीं गया था और उसमें दान की काफी राशि जमा थी। चोरी की तहरीर शाकंभरी चौकी में दी गई है।
विज्ञापन
गांव नागल माफी में स्थित जेतवन अनाथ पिंडक बुद्ध विहार के संचालक वीर सिंह कुंडलीवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बुद्ध विहार का चौकीदार पवन कुमार किसी काम से गया था, तभी उसके पीछे चोर बुद्ध विहार का दानपात्र उखाड़कर ले गए। चौकीदार लौटा तब घटना का पता चला तो आसपास के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन
वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि दो लड़कों को उन्होंने बाइक पर दानपात्र रखकर ले जाते देखा था। वीर सिंह कुंडलीवाल ने बताया कि सीमेंट में जड़ा दानपात्र पिछले करीब पांच वर्षों से खोला नहीं गया था और उसमें दान की भारी राशि जमा थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Big Case: मां-बेटियों की मौत से खाकी पर दाग, टूटा दरवाजा बना बड़ा सबूत, पुलिस ने घर में घुसकर की थी अभद्रता, देखें तस्वीरें
उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और दानपात्र की बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
यह भी पढ़ें: पिता का दर्द: रोते हुए कहा- दरवाजा तोड़कर घर में घुसी थी पुलिस, महिलाओं से की थी अभद्रता, मां-बेटियों की मौत से मचा हड़कंप