बेखौफ बदमाशों का आतंक: फाइनेंस कर्मचारी समेत दो से लूटपाट, विरोध करने पर मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात को जमकर आतंक मचाया। बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मचारी से हथियारों के बल पर 20 हजार रुपये लूट लिए। वहीं पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी को लूट का विरोध करने पर गोली मार दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर रोड पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक फाइनेंस कर्मचारी से लूटपाट की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मंगलवार की देर शाम फाइनेंस कर्मचारी सढ़ौली हरिया निवासी सुरेंद्र पाल बाइक से शहर से घर लौट रहे थे। सुरेंद्र पाल ने बताया कि वह जब मल्हीपुर गांव से कुछ आगे निकले तो दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर 20 हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। वहीं, अहमदबाग स्थित श्रीराम पार्क में चोरों ने नगर निगम के पेयजल पंप कक्ष में लगे बैटरे चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
यह भी पढ़ें: याकूब पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: पूर्व मंत्री को 24 घंटे में भेजना था नोटिस का जवाब, फैक्टरी से पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट
लूट के विरोध पर पेट्रोल पंप के मैनेजर को मारी गोली
अंबेहटा से बाइक पर गांव बलालखेड़ी स्थित अपने घर लौट रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर को लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। परिजनों ने आनन-फानन में पीड़ित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
घटना मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे की है। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव बलालखेड़ी निवासी संजय अंबेहटा स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। मंगलवार की देर रात संजय बाइक पर पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। वह जब अंबेहटा-बलालखेड़ी मार्ग पर तालाब के पास पहुंचे तो घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने संजय को रुकने का इशारा किया। संजय ने बाइक को धीमी कर लिया, लेकिन बदमाशों के निकट पहुंचते ही बाइक को तेजी से दौड़ा लिया।
इसके बाद बदमाशों ने पीछे से संजय को गोली मार दी, जो उनके कमर में लगी और वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। किसी तरह संजय ने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और संजय को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पता लगने पर अंबेहटा चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक भी बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका।
यह भी पढ़ें: योगी के गर्मी वाले बयान का असर: शामली में चला बुलडोजर... सपा नेता के चाचा के कब्जे से मुक्त कराई सरकारी भूमि, तस्वीरें
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।