{"_id":"6a5627bebb792d857e05f828","slug":"saharanpur-counterfeit-eno-being-sold-in-the-market-775-packets-seized-during-raids-on-three-shops-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बाजार में बिक रहा नकली 'ईनो', तीन दुकानों पर छापा मारकर बरामद किए 769 पैकेट; दुकानदारों पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बाजार में बिक रहा नकली 'ईनो', तीन दुकानों पर छापा मारकर बरामद किए 769 पैकेट; दुकानदारों पर FIR
Tue, 14 Jul 2026 05:43 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:43 PM IST
सार
कंपनी के अधिकृत जांच एजेंसी मैनेजर ने मंगलवार को पुलिस टीम के साथ दुकानों पर छापा मारा। 18 नमूने लेकर बाकी पैकेट जब्त कर लिए गए। तीन दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नकली माल की सप्लाई करने वालों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एफआईआर। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सहारनपुर जिले में कुछ दुकान पर नकली ईनो बिक रहे हैं। दिल्ली की कंपनी से अधिकृत जांच एजेंसी के मैनेजर ने देहात कोतवाली पुलिस को साथ लेकर तीन दुकानों पर छापा मारा। मौके से 769 पैकेट नकली ईनो बरामद किए। दुकानों से 18 नमूने लेकर पैकेट कब्जे में लिए और दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
हीलिऑन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अधिकृत जांच एजेंसी सेमिता लीगल एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर्स के मैनेजर मोहम्मद तौकीर ने तहरीर देकर बताया कि सर्वे के दौरान तीन दुकानों पर नकली ईनो बिकने की सूचना मिल रही थी। इसी के चलते सोमवार को मैनेजर ने पुलिस टीम के साथ मिलकर ताहिर प्रोविजन स्टोर पर छापा मारा। यहां से 31 पैकेट नकली ईनो बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें से छह पैकेट नमूने के रूप में सील किए गए, जबकि 25 पैकेट जब्त कर लिए गए। इसके बाद पुलिस टीम श्राव्या कन्फेक्शनरी पहुंची, जहां से 60 पैकेट नकली ईनो मिले। यहां भी छह पैकेट नमूने के रूप में सुरक्षित रखे गए और शेष 54 पैकेट कब्जे में ले लिए गए।
तीसरी कार्रवाई आमिर ट्रेडर्स पर हुई। यहां से 678 पैकेट नकली ईनो बरामद किए गए। इनमें से छह पैकेट नमूने के रूप में सील किए गए, जबकि 672 पैकेट जब्त कर लिए गए। पुलिस सभी जब्त माल और कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए असली ईनो के नमूनों को थाने लेकर पहुंची, जहां मिलान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने दुकानदार ताहिर, हेमंत और आमिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
उधर, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली उत्पादों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ये भी देखें...
Saharanpur: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
ये भी देखें...
Saharanpur: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया