Saharanpur: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
सहारनपुर के सरसावा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार प्रवीण कुमार की मौत हो गई। तीन साल पहले पत्नी की भी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर-नकुड़ मार्ग पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
यमुनानगर से लौटते समय हुआ हादसा
गांव साल्हापुर निवासी 36 वर्षीय प्रवीण कुमार सोमवार रात यमुनानगर से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव कुतुबपुर के पास पहुंचे, नकुड़ की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर के नीचे जा घुसी और प्रवीण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: Meerut: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फूटा गुस्सा, महिलाओं का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अस्पताल में तोड़ा दम, चालक फरार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीन साल पहले पत्नी की भी हो चुकी है मौत
मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि प्रवीण खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी का लगभग तीन वर्ष पहले निधन हो चुका था। अब उनकी मौत के बाद सात वर्षीय बेटे और चार वर्षीय बेटी के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है।
तहरीर मिलने के बाद होगी कार्रवाई
जांच अधिकारी प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।