{"_id":"63fdc821426e6f6af00d80d3","slug":"saharanpur-constable-daughter-committed-suicide-by-hanging-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"saharanpur: सिपाही की पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
saharanpur: सिपाही की पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 28 Feb 2023 02:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देर रात सरकारी आवास पर यूपी पुलिस के सिपाही की पुत्री ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि युवती ने चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर पुलिस लाइन के सरकारी आवास में एक सिपाही की पुत्री ने चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। एसएसपी और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
मूलरूप से जनपद प्रतापगढ़ निवासी शिवेंद्र तिवारी पुलिस महकमें सिपाही है। इन दिनों वह सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात है और उन्हें यहीं पर सरकारी आवास मिला है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोमवार की देर रात सिपाही की पुत्री गार्गी (18) ने सरकारी आवास में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय शिवेंद्र तिवारी घर पर नहीं थे और गार्गी अकेली थी। उसकी माता भी चार दिन पहले गांव चली गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: समाज के दो रंग: एक ने बुलेट के लिए तोड़ दी शादी तो दूसरे ने दुल्हन को माना दहेज, मेहमानों ने गाया राष्ट्रगान
पता लगने पर शिवेंद्र तिवारी घर पहुंचे। तब, पुलिस लाइन के स्टाफ की मदद से शव को फंदे से उतारा गया। इसके बाद कोतवाली सदर बाजार पुलिस, एसएसपी डा. विपिन ताडा और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने जांच की। छानबीन में पता चला कि परिवारिक कलह में गार्गी ने फांसी लगाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रही थी गार्गी
पुलिस के मुताबिक, गार्गी ने इंटरमीडिएट पास थी। इन दिनों वह मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रही थी। वह डाक्टर बनना चाहती थी। मगर, परिजनों से विवाद के चलते उसने यह घातक कदम उठा लिया।