फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Constable Booked Along with Two Others After Wife Alleges Harassment and Assault in Meerut

Saharanpur: प्रेम-प्रसंग का आरोप, पत्नी ने खोला मोर्चा, सिपाही पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Sat, 27 Jun 2026 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jun 2026 11:44 AM IST
सार

मेरठ में एक महिला ने सहारनपुर जिला कारागार में तैनात सिपाही पति पर उत्पीड़न, मारपीट और प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Constable Booked Along with Two Others After Wife Alleges Harassment and Assault in Meerut
प्रेम-प्रसंग का मामला

विस्तार

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शिकायत पर सहारनपुर जिला कारागार में तैनात एक सिपाही, उसकी दो बहनों समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पति पर उत्पीड़न, मारपीट और दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर मारपीट का आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2003 में मुरादनगर निवासी भोपाल सिंह से हुई थी। दंपती के दो पुत्र हैं। महिला का आरोप है कि वर्ष 2023 में मेरठ आने के बाद उसके पति की एक महिला से नजदीकियां बढ़ गईं। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी तथा बच्चों सहित घर से निकालने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में हत्या, पत्नी की नौकरी पर विवाद, सोते हुए साले पर दामाद ने बरसाए ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

ननदों पर भी मारपीट का आरोप
महिला का आरोप है कि जुलाई 2024 में पति ने उसके और बच्चों के साथ मारपीट की। बाद में वह घर छोड़कर चला गया। जब वह पति को वापस लाने के लिए ससुराल पहुंची तो वहां उसकी ननद सुनीता और इंद्रा ने भी उसके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि पति ने उसे तलाक देने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, अब दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता का कहना है कि उसने रिश्तेदारों और समाज के लोगों की मदद से परिवार बचाने का प्रयास किया, लेकिन पति ने पुलिस विभाग में प्रभाव होने का दावा करते हुए उसे और उसके बच्चों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि फरवरी 2026 की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मेडिकल थाना पुलिस ने सिपाही भोपाल सिंह, सुनीता और इंद्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed