फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur chaos: Police could not understand the intentions of the crowd, policemen were seen running away

सहारनपुर बवाल: भीड़ की मंशा नहीं भांप सकी पुलिस, जान बचाकर भागते दिखाई दिए पुलिस वाले

Sun, 06 Oct 2024 11:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Oct 2024 11:52 PM IST
सार

बवाल के बाद सड़क पर पड़े पत्थर और ईंटों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चंद पुलिसकर्मियों ने किस तरह उपद्रवियों से खुद को बचाया होगा।

विज्ञापन
Saharanpur chaos: Police could not understand the intentions of the crowd, policemen were seen running away
शेखपुरा में पथराव करते युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा गांव में शांतिपूर्ण तरीके से भीड़ ने थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी को ज्ञापन सौंप दिया था। भीड़ भी अपने-अपने घरों की तरफ चली गई। थोड़ी देर बाद करीब 70-80 युवाओं की भीड़ अचानक निकलकर आई और चौकी की तरफ बढ़ने लगी। 
विज्ञापन

 

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर सबकुछ शांत होने के बाद युवाओं की भीड़ को किसने उकसाया, दूसरा सवाल यह है कि भीड़ में शामिल सभी 15 से 30 साल के बीच के रहे होंगे। इसके बावजूद पुलिसकर्मी उनकी मंशा नहीं भांप सके। जिस तरीके से यह पूरा घटनाक्रम उससे साफ है कि युवाओं को किसी ने उकसाकर पुलिस चौकी की तरफ भेजा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे भीड़ नारेबाजी करते हुए चौकी की तरफ बढ़ रही थी इससे उनकी मंशा साफ दिख रही थी किसी योजना के तहत आए हैं। हालांकि मौके पर मौजूद चार-पांच पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की और नहीं मानने पर लाठियां फटकार दीं। इसके बाद तो मानों उपद्रवियों को मौका मिल गया और ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक यह बवाल चला। उपद्रवियों के हाथ में जो भी आया, उसे फेंकना शुरू कर दिया। चाहे ईंट के टुकड़े आए या फिर पत्थर।
 
विज्ञापन

बवाल के बाद सड़क पर पड़े पत्थर और ईंटों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चंद पुलिसकर्मियों ने किस तरह उपद्रवियों से खुद को बचाया होगा। स्थिति यह थी कि सहारनपुर-देवबंद मार्ग यातायात कुछ देर के लिए थम गया। वाहन चालक भी वापस मोड़कर भागते दिखाई दिए। पथराव को देखकर कुछ लोग सहम गए। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया, तब जाकर उपद्रवियों को खदेड़ा गया।

...तो क्या चौकी को नुकसान पहुंचाने आई थी भीड़
महंत यति नरसिंहानंद के बयान को लेकर चारों तरफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार रात बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद तहसील में भी ऐसा ही बवाल हुआ था। दिन में मस्जिद में विरोध-प्रदर्शन के बाद देर रात वहां पर तैनात पुलिस पर पथराव कर दिया गया। इसके अलावा भी कई जगह घटना हो चुकी हैं। ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि वहां की घटना को देखकर यहां पर बवाल तो नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed