फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Case Filed Over Forced Abortion for Dowry Demand

Saharanpur: मां बनने से किया वंचित, दहेज के लिए गर्भपात कराने का आरोप, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

Fri, 20 Mar 2026 10:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Mar 2026 10:06 PM IST
सार

सहारनपुर में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जबरन गर्भपात कराने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Case Filed Over Forced Abortion for Dowry Demand
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने ससुराल पक्ष पर जबरन गर्भपात कराने और मां बनने से रोकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर विवाद
महिला के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

विज्ञापन

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
आरोप है कि गर्भवती होने पर भी ससुराल पक्ष ने उसे दहेज लाने के लिए दबाव बनाया। महिला का कहना है कि पति उसे जांच के बहाने डॉक्टर के पास ले गया, जहां इंजेक्शन लगवाकर उसका गर्भपात करा दिया गया।

मारपीट कर घर से निकाला
महिला ने बताया कि एक दिन ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
महिला की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed