Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Businessman was murdered with the intention of robbery, three arrested, body was found in the hous

Saharanpur: लूट के इरादे से की गई थी कारोबारी की हत्या, तीन गिरफ्तार, मकान में मिला था शव

Sun, 12 Jan 2025 05:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 12 Jan 2025 05:56 PM IST
सार

सहारनपुर में गाडो का चौक में 6 जनवरी को मकान में कारोबारी का शव मिला था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Businessman was murdered with the intention of robbery, three arrested, body was found in the hous
हत्या का खुलासा करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गाडो का चौक में कारोबारी की हत्याकांड का चौकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्याकांड को लूट के इरादे से अंजाम दिया गया था, जिसका मुख्य सूत्रधार दांतों का क्लीनिक चलाने वाला डॉक्टर निकला। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्याकांड में शामिल देहरादून निवासी महिला की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से करीब 10 किलो सफेद धातु, चार किलो पीली धातु के जेवरात, एक लाख 20 हजार रुपये, चार मोबाइल, बाइक, स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन


ऐसे समझें मामला
गाडो का चौक निवासी सेवाराम(74)धारिया जेवरात गिरवी रखकर ब्याज देने और प्रोपर्टी का काम करते थे। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। पत्नी और बड़े बेटे संजीव की मौत हो चुकी है। संजीव की पत्नी पटेल नगर में रहती है। दूसरा बेटा खटीको मोहल्ला में अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


सेवाराम उस मकान में अकेले रहते थे। 5 जनवरी की रात सेवाराम ने पुत्रवधु को फोन कर कहा कि आज सर्दी काफी है, खाना खाने नहीं आएंगे। वह 6 जनवरी को भी खाना खाने नहीं गए। मकान पर जाकर देखा तो वहां पर कारोबारी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, जिनकी हत्या की गई थी और हाथ-पैर बंधे हुए थे। भतीजे विशाल ने अज्ञात के खिलाफ मंडी थाने में मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डॉक्टर ने बनाई थी पूरी योजना, देहरादून से बुलाई थी महिला
पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने दांतों का क्लीनिक चलाने वाले डॉ. महबूब उर्फ मसूद पुत्र महफूल अली निवासी मोहल्ला लक्ष्मण नगर मानकमऊ को गिरफ्तार किया, जो इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी था।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दाढ़-दांत के उपचार के दौरान सेवाराम से उसकी जान-पहचान हो गई थी। तभी पता चला कि सेवाराम जेवरात गिरवी रखकर ब्याज पर रुपये देते हैं। इसके बाद उसने लूट की योजना बनाई। उसमें अपने साथी नगर निगम के नलकूप ऑपरेटर शारदा नगर निवासी अमित रोहिला उर्फ सोनू और शान अली पुत्र नौशाद निवासी आनंदनगर को शामिल किया।

नौशाद अपने भाई के साथ मिलकर रियल स्टेट का काम करता है। सेवाराम महिलाओं के संपर्क में रहते थे। अमित ने देहरादून निवासी एक महिला को इसमें शामिल किया। उसे पूरी योजना बताकर 5 जनवरी को सेवाराम के पास भेज दिया। रात के समय वह तीनों भी सेवाराम के घर पहुंच गए।

इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम
वह सेवाराम की मालिश करने लगा। इसी दौरान चारों ने उनका मोबाइल छीन लिया और हाथ-पैर बांध दिए, जिसके बाद गला घोंटकर कारोबारी की हत्या कर दी। आरोपियों ने वहां से जेवरात और नकदी लूट ली। इसके बाद अपने-अपने घर चले गए। आरोपियों ने महिला को कुछ जेवरात और 20 हजार रुपये देकर उसे भी घर भेज दिया। आरोपी एक बाग में लूट के सामान का बंटवारा कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed