फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Building of Government Girls Inter College caved in, girl students saved their lives by running

Saharanpur: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बिल्डिंग धंसी, छात्राओं और टीचर्स ने क्लास से बाहर भागकर बचाई जान

Sun, 06 Jul 2025 03:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Jul 2025 03:21 PM IST
सार

इंटर कालेज के छह कमरों और बरामदे के पिलर घंसने से ऐसा हुआ। छात्राओं का शोर सुनकर स्टाफ रूम में भी खलबली मच गई। फिलहाल आगामी कुछ दिनों के लिए स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Building of Government Girls Inter College caved in, girl students saved their lives by running
कॉलेज की धंसी बिल्डिंग और छत रोकने के लिए क्लास के लिंटर में लगाई सपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बिल्डिंग धंसने का बड़ा मामला सामने आया है। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ स्टाफ और छात्राओं ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कॉलेज ने आगामी कुछ दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही मरम्मत कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

 

Saharanpur: Building of Government Girls Inter College caved in, girl students saved their lives by running
छत से लिंटर समेत टूटकर गिरा पंखा। - फोटो : अमर उजाला
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कुछ साल पहले नवाबगंज चौक पर संचालित होता था। बिल्डिंग जर्जर होने के बाद विभाग ने लिंक रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज मैदान के एक हिस्से पर नई बिल्डिंग का निर्माण कराया। उस दौरान कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा तीन करोड़ रुपये की लागत से बिल्डिंग बनवाई गई थी। करीब 12 साल बाद बिल्डिंग के करीब छह कमरे और उनके बरामदे के पिलर धंस गए। अचानक से बिल्डिंग धंसने की आवाज सुनकर स्टाफ रूम में बैठी शिक्षिकाओं ने शोर मचा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: Building of Government Girls Inter College caved in, girl students saved their lives by running
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पूरे परिसर में शिक्षिकाओं और छात्राओं में खलबली मच गई। देखते ही देखते कॉलेज खाली करा दिया गया। इसकी सूचना तुरंत विभागीय अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। फिलहाल बिल्डिंग में जैक लगाकर लिंटर को लेवल तक ले जाया जा रहा है। इसके लिए आधी बिल्डिंग में जैक लगाए गए हैं। नए पिलर बनाए जाने की तैयारी है।

ये भी देखें...
Shamli: खेत में मिला मादा तेंदुए का शव, झुलसी थी पूंछ, छूकर देखते रहे लोग; आसपास हो सकते हैं दो और तेंदुए    
 
विज्ञापन

पंखे और फॉल्स सीलिंग गिरी
पिलर धंसने से लिंटर इतनी तेज से नीचे आया कि छत के पंखे तक गिर गए। एक पंखा टेबल पर पड़ा हुआ मिला। इसके अलावा फॉल्स सीलिंग को भी नुकसान पहुंचा है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि बिल्डिंग मानक के अनुरूप नहीं बनाई गई है। सरिया कमजोर होने के साथ ही पिलर पतले और दूरी पर बनाए गए। पिलर का बेस इतना कमजोर रहा कि वह धंसते चले गए और बिल्डिंग का लिंटर करीब छह इंच तक नीचे आ गया।
 

स्मार्ट सिटी में हुए लाखों के काम
स्मार्ट सिटी योजना में पूरी बिल्डिंग की छतबंदी कराई गई है। इसके अलावा स्मार्ट कक्षाएं, पूरे बरामदे में ग्रेनाइट बिछाया गया है। अंदर खाली परिसर में टेराफ्लैक्स की छत बनाई गई है। अन्य कई काम भी कराए गए हैं।
 

ये बोले...
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बिल्डिंग धंसने के मामले में जिलाधिकारी समेत अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल कॉलेज में छात्राओं की छुट्टी करा दी गई और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
- हर्षदेव स्वामी, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed