फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Brother-in-law who murdered sister-in-law arrested, report on four including husband

Saharanpur: भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार, पति समेत चार पर रिपोर्ट, पोस्टमार्टम में ये आया सामने

Mon, 11 May 2026 08:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 11 May 2026 08:52 PM IST
सार

Sana murder case: सहारनपुर के नानौता स्थित मोहल्ला चहामंजली कोट निवासी सना नाज की उसके देवर ने हत्या कर दी। वह अपने भाई और सना के प्रेम विवाह से नाराज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Brother-in-law who murdered sister-in-law arrested, report on four including husband
देवर ने भाभी को मौत के घाट उतारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानौता के सना नाज हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी देवर आमिर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि ससुराल पक्ष के लोग गैर बिरादरी में शादी से नाराज थे। परिजनों ने सोमवार देर शाम शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

 

Saharanpur: Brother-in-law who murdered sister-in-law arrested, report on four including husband
आरोपी देवर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला चहामंजली कोट निवासी सना नाज ने घर के सामने रहने वाले सलमान राव से 28 अक्तूबर 2025 में प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि सना नाज का देवर आमिर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने गैर बिरादरी में प्रेम विवाह से नाराजगी जताई थी। इसी के चलते रविवार रात देवर आमिर ने भाभी सना नाज के सिर में फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही उसके पेट पर भी जले के निशान मिले थे। एक घंटे तक देवर शव के पास खड़ा रहा। किसी को भी नजदीक नहीं आने दिया था। कड़ी मशक्कत के बाद आमिर पकड़ा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष से सास दिलशादी, पति सलमान राव, ननद मुस्कान और देवर आमिर के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने हत्यारोपी आमिर को भी गिरफ्तार किया। इसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया फावड़ा, लोहे का सरिया, लाइटर, दो चाकू और एक कैंची बरामद की है। बाकी की आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
 
विज्ञापन

सिर के पीछे चोट लगने से हुई थी सना की मौत
सना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर के पीछे चोट लगना है। इससे साफ है कि हत्यारोपी आमिर ने पहले सना के सिर में फावड़े से वार किया। इसके बाद ही गले और मुंह पर वार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट जलना भी आया है। यानी हत्यरोपी ने सना को जलाने की भी कोशिश की।

ये बोले सीओ
सना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मौत का कारण सिर के पीछे चोट लगना आया है। हत्यारोपी देवर को पकड़ लिया है, जबकि अन्य ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-  अशोक सिसौदिया, सीओ गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed