फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: body of the girl missing for three days was found in the pond, there was uproar among the family members

सहारनपुर: तीन दिन से लापता बच्ची का शव तालाब में मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 27 Dec 2021 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Dec 2021 11:25 AM IST
सार

सहारनपुर में लापता बच्ची की तलाश में रविवार को पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ भी अभियान चलाया था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। सोमवार को बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Saharanpur: body of the girl missing for three days was found in the pond, there was uproar among the family members
लापता बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तीन दिन से लापता चल रही बच्ची का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छुटमलपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में तीन दिन से लापता चल रही मासूम बच्ची का शव सोमवार को तालाब में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा।
विज्ञापन

बताया गया कि 

यह भी पढ़ें:  मेरठ : ठंड बढ़ने से रात में रोडवेज बसों के यात्री घटे, बदले हालात में दिन के समय अधिक बसें चलाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी नदीम की दो वर्षीय बेटी महक 23 दिसंबर को परिवार में हुई एक मौत के दौरान भीड़भाड़ के बीच लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला था। इस पर परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। 


रविवार को पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ भी बच्चे की तलाश के लिए अभियान चलाया था लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। सोमवार की देर शाम बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब में पड़ा मिला। बच्ची का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि गांव से सूचना मिली थी कि बच्ची का शव तालाब में पड़ा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने शव बाहर निकाल लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed