फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Body of missing class nine student found, family alleges murder, jam

Saharanpur: कक्षा नौ के लापता छात्र का शव मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, लगाया जाम

Sat, 22 Jul 2023 08:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Jul 2023 08:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 17 जुलाई को लापता हुए छात्र का शनिवार को शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। परिजनों ने छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Body of missing class nine student found, family alleges murder, jam
देवबंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में दुगचाड़ी गांव से बिना बताए घर से गए नौवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु का शव पांच दिन बाद दुगचाड़ी-मिरगपुर गांव के बीच नाले से बरामद हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई तथा देवबंद-रुड़की मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


दुगचाड़ी गांव निवासी अनिल कुमार का पुत्र प्रियांशु (15) सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर स्थित एक कॉलेज में नौवीं कक्षा का छात्र था। गत 17 जुलाई को प्रियांशु बिना बताए घर से चला गया। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो उसके चाचा सोनू कुमार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CM Yogi Visit: योगी बोले-डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल, जल्द गठित होगा शुकतीर्थ विकास परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार तलाश में जुटे परिजन शनिवार को जब दुगचाड़ी मिरगपुर मार्ग पर पहुंचे तो अचानक उनकी नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। उन्होने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। जिसकी पहचान प्रियांशु के रुप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

इस दौरान परिजनों ने प्रियांशु की हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों को साथ लेकर देवबंद-रुड़की मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ रामकरण व इंस्पेक्टर एचएन सिंह मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

इस दौरान प्रियांशु के चाचा मोनू ने पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज करने के बाद भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद से ही पुलिस लगातार प्रियांशु की तलाश कर रही थी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मृत्यू होने की वजह साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed