{"_id":"648d4b1cc0b2913c8808bcb8","slug":"saharanpur-body-of-a-finance-worker-found-buried-in-a-pit-on-the-banks-of-rajabahe-in-deoband-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: देवबंद में रजबहे के किनारे गड्ढे में दबा मिला फाइनेंसकर्मी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: देवबंद में रजबहे के किनारे गड्ढे में दबा मिला फाइनेंसकर्मी का शव, हत्या की आशंका
Sat, 17 Jun 2023 11:26 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:26 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के देवबंद में शनिवार को एक फाइनेंस कर्मी का शव रजबहे के किनारे जमीन में दबा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवबंद के जटोला गांव स्थित रजवाहे के किनारे खेत में गड्ढे में दबा एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव गोयला निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। वह उत्तराखंड के झबरेड़ा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में किस्त वसूली का कार्य करता था।
विज्ञापन
बीते दिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में उस समय गायब हो गया था जब वह कंपनी की नगदी वसूली करके लौट रहा था। पुलिस को मझौल स्थित नहर के किनारे से सुमित की बाइक और मोबाइल भी पड़ा मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर हृदय नारायण सिंह ने बताया कि मृतक युवक फाइनेंस कर्मी था। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में दो तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन