फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Body found by the canal with a gunshot wound to the temple; a suicide note lay nearby

सहारनपुर: रजबहे किनारे मिला कनपटी पर गोली लगा शव, पास ही पड़ा था सुसाइड नोट, लिखी थी ये बात

Tue, 13 Oct 2026 11:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 13 Oct 2026 11:32 PM IST
सार

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव सहजवा में आरिम का शव मिला। वह तीन साल से यमुनानगर के कलानौर में रहकर चाय की दुकान चला रहा था। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Body found by the canal with a gunshot wound to the temple; a suicide note lay nearby
पुलिस ने शुरू की जांच। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर मनिहारान स्थित सहजवा गांव में रजबहे किनारे आरिम (55) का शव पड़ा मिला। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी। शव के पास से सुसाइड नोट और तमंचा मिला है। सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार बताया। हालांकि पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पांच भाइयों में आरिम चौथे नंबर का था। वर्ष 2023 में वह गांव सहजवा से चला गया था। इसके बाद यमुनानगर के कलानौर में रह रहा था। वहीं पर चाय की दुकान चला रहा था। वह कभी-कभार गांव में अपने घर आता था। मंगलवार सुबह गांव सहजवा और लालू माजरा के बीच रजबहे किनारे सड़क पर पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। 
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति की कनपटी पर गोली लगी है, जिसकी पहचान आरिम के रूप में हुई। मौके पर ही 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। कुछ ही दूरी पर सुसाइड नोट भी मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में आरिम ने खुद को जिम्मेदार बताया है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है कि आरिम ने खुद गोली मारी या फिर किसी ने गोली मारकर रजबहे किनारे सड़क पर फेंक दिया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदु पर जांच में जुटी है। आरिम की शादी नहीं हुई थी। वहीं, परिजन भी इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहे है।
 
विज्ञापन

ये उठ रहे सवाल, जांच में जुटी पुलिस
आरिम चाय की दुकान करता था। अगर मान भी लिया जाए कि आरिम ने गोली मारकर आत्महत्या की है तो उसके पीछे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी, वह अकेला रहता था। इसके अलावा चाय की दुकान चलाने वाले के पास तमंचा कहां से आया, जबकि उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। अगर आरिम को आत्महत्या ही करनी थी तो यमुनानगर से गांव के पास आकर क्यों की। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाशने की बात कह रही है। 

ये बोले एसपी
प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। मौके से सुसाइड नोट और तमंचा मिला है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। 
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed