फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Bloody clash between two sides over illegal sand mining, several rounds of firing, five injured

सहारनपुर: अवैध रेत खनन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग, पांच घायल

Tue, 22 Aug 2023 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Aug 2023 02:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव टाबर में दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में धारदार हथियार भी चले। एक पक्ष ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल, एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना, पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Saharanpur: Bloody clash between two sides over illegal sand mining, several rounds of firing, five injured
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर नकुड़ क्षेत्र के गांव टाबर में अवैध रेत खनन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। कई राउंड हुई फायरिंग व जमकर धारदार हथियार भी चले। जिसमें एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव में हुए संघर्ष से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


मंगलवार को गांव टाबर में सुबह करीब 11 बजे दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चल गए। तभी एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक पक्ष के जगदीश के सिर में गोली लग गई। जबकि इसी पक्ष के चमन, निखिल और नितिन को भी गंभीर चोटें आई है। जबकि दूसरे पक्ष के मोहित घायल है। 

विज्ञापन

खूनी संघर्ष देख ग्रामीणों में खौफ फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां जगदीश व चमन की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।

वहीं गांव में चर्चा है कि दोनों पक्षों में यमुना नदी से अवैध खनन को लेकर संघर्ष हुआ है। उधर, कोतवाल राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed