फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Blood-soaked body of salesman found inside closed English liquor shop

Saharanpur: अंग्रेजी शराब की बंद दुकान के अन्दर मिला सेल्समैन का खून से लथपथ शव

Mon, 21 Aug 2023 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Aug 2023 04:31 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह प्रयागराज के रहने वाले थे। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Blood-soaked body of salesman found inside closed English liquor shop
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र में नुमाइश कैंप अंग्रेजी शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन अशोक कुमार तिवारी (64) वर्ष निवासी चंदेली पोस्ट टीएसएल इंडस्ट्रीयल एरिया, नैनी प्रयागराज का शव अंग्रेजी शराब की बंद दुकान के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला।

विज्ञापन


मृतक अशोक कुमार तिवारी पिछले 15 साल से नुमाइश कैंप स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम कर रहे थे। वहीं आज सुबह जब दुकान समय पर नहीं खुली तो ग्राहक चकहरेटी शराब की दुकान पर पहुंच कर नुमाइश कैंप शराब की दुकान न खुलने का जिक्र करने लगे। चकहरेटी शराब की दुकान के सेल्समेन जीशान ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी।

विज्ञापन

दुकान मालिक ने दो कर्मियों को जीशान के पास भेजा। जीशान व अन्य दो कर्मी नुमाइश कैंप शराब की दुकान पर पहुंचे और अशोक तिवारी को आवाज़ लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नही आई तो उन्होंने चाबी बनाने वाले को बुलाकर दुकान का शटर खुलवाया। जहां अंदर सेल्समैन अशोक कुमार तिवारी की लाश फर्श पर खून से लतपथ पड़ी दिखी।

लाश को देखकर उनके होश उड़ गए। जिसकी सूचना उन्होंने अपने जीएम विक्रम भाटी को दी, विक्रम भाटी ने मौके पर पहुंचकर थाना नगर कोतवाली पुलिस की नुमाइश कैंप चौकी को जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच कर नमूने लिए।

जीएम विक्रम भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुकान पर कल हुई सेल का सारा कैश मौजूद है। दुकान बन्द करने के बाद मृतक अशोक कुमार तिवारी रात को दुकान के अन्दर ही सोते थे। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed