Saharanpur: बीच रास्ते पर मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार सुबह एक युवक का शव जंगल में लहूलुहान मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली बेहट क्षेत्र में रविवार की सुबह उसंड़ संपर्क मार्ग से कादरपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है, कि युवक की हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ व इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
कलसिया से उसंड़ गांव जाने वाले सड़क संपर्क मार्ग से बागों से होकर निकाले गये कच्चे रास्ते पर सुबह कुछ मजदूरों ने एक युवक का खून से लथपथ शव देखकर कादरपुर के ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर सीओ रुचि गुप्ता और इंस्पेक्टर योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:West UP News Live: बिजनौर में पिंजरे में फंसा गुलदार, बागपत में चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत
मृतक की बांह पर एक नाशपाती का कटा हुआ पेड़ पड़ा था। शव खून से लथपथ था। मृतक की आंख के ऊपर चोट का निशान था और शव के पास काटे गए पेड़ के ठूठ के पास लकड़ी काटने की आरी व एक बाइक की चाबी भी पड़ी थी।
पुलिस ने मौके पर आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताता, कि फोटो से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पता चल पाएगा